दुबई में गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती करती दिखीं करीना, सामने आया स्टाइलिश लुक

8/21/2018 12:41:16 PM

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीते दिनों दुबई में स्‍टोर लांच के लिए गई हुई थी। करीना ने इस ऑफीशियल ट्रिप को गर्ल्स गैंग के साथ फन ट्रिप बना दिया हैं। हाल ही में करीना और उनकी गर्ल्स गैंग की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

 

करीना की इस फन ट्रिप में उनकी बड़ी सिस्‍टर करिश्‍मा कपूर, बेस्‍ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा और मेकअप आर्टिस्‍ट मलिका भट्ट भी दुबई में शामिल होती नजर आई। स्‍टोर लॉन्‍च के तुरंत बाद करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ दुबई में खूब मजा-मस्ती की। 

 

 

 

इससे पहले करीना फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के एक फैशन शो के सिलसिले में सिंगापुर गई थी। करीना इस शो की शो स्‍टॉपर थीं। इस दौरान भी उनके साथ उनकी पूरी गर्ल गैंग दिखाई दी थी। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगी। फिल्म में उनके अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।

 

 

इसके अलावा करीना करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट ,जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।

 


 

Neha