योगा मैट पर लेट तैमूर ने किया कुछ ऐसा, करीना बोली- योग के बाद स्ट्रेचिंग या नींद के बाद अंगड़ाई

4/10/2021 3:18:29 PM

मुंबई. एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर का बड़ा बेटा तैमूर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। करीना तैमूर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती है, जो आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में तैमूर योगा मैट पर लेटा हुआ अंगड़ाई लेता दिखाई दे रहा है। तैमूर ने वाइट टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस लुक में तैमूर बेहद क्यूट लग रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'आपको कभी समझ नहीं आएगा कि योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है। #LockdownYoga' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें करीना और सैफ हाल ही में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। करीना अक्सर दूसरे बेटे के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती है,लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक दूसरे बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है और न ही नाम की घोषणा की है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News