शेफ बने करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान, मम्मी-पापा की निगरानी में कप केक बनाते आए नजर

12/2/2020 2:23:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर खास फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर तैमूर की प्यारी तस्वीरें पोस्ट होती है आग ही तरह वायरल हो जाती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 


इन तस्वीरों में तैमूर अली खान कप केक बनाना सीख रहे हैं। पास बैठे करीना कपूर और सैफ बेटे के इस हुनर पर गौर फरमा रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने हाथों से कप केक के बैटर को ट्रे में डालते हुए नजर आ रहे हैं।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- 'शेफ तैमूर।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर तैमूर की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 


बता दें करीना अपने प्रेग्नेंसी टाइम में अपने लाडले को क्रिएटिव चीजें सीखा रही हैं। इससे पहले करीना ने तैमूर को मिट्टी के बर्तन बनाने सिखाए थे और अब अपने बेटे को कप केक बनाना सीखा रही हैं।


वर्कफ्रंट पर, सैफ अली खान बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए फैमिली संग हिमाचल पहुंचे थे। वहीं इन्होंने दिवाली का त्योहार भी सेलिब्रेट किया था।

 

वहीं करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना एक्टर आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

suman prajapati