करीना कपूर ने शेयर की बेटे की तस्वीर, दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आए तैमूर

1/7/2022 9:56:27 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


करीना ने इंस्टा स्टोरी में तैमूर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर अपने दोस्त के साथ झूले पर बैठै हैं। उनके चेहरे के हावभाव देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने बेटे तैमूर की तरफ से उनकी दोस्त को बर्थडे विश किया है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म अप्रैल 2022 में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur