करीना कपूर ने मालदीव से शेयर की तस्वीर, चेहरे पर उड़ते बालों में दिखा एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज

8/19/2021 11:23:14 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव में एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस  सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में करीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


करीना ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में करीना ब्लैक बिकिनी टॉप में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है जो हवा में उड़ रहे हैं। करीना बिना मेकअप के दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- हवा के साथ बह जाओ। इसके साथ एक्ट्रेस ने ढेर सारी इमोजी बनाई हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

Content Writer

Parminder Kaur