तैमूर अली खान ने बनाई क्यूट ड्राइंग, करीना ने बेटे को बताया- ''इन-हाउस पिकासो''

3/30/2020 2:44:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टा पर डेब्यू किया गया। इंस्टा पर डेब्यू रने के बाद ही करीना सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं देश में चल रहे लॉकडाउन के चलते करीना अपनी फैमिली के साथ घर पर हैं और पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

PunjabKesari

इसी बीच हाल ही में करीना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर तैमूर की आइसक्रीम  बनाई पेटिंग शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा-'दुनिया तुम्हारी आइसक्रीम है माय लव'। तैमूर द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग शेयर की है, जिसे उन्होंने प्यार से 'इन-हाउस पिकासो' का नाम दिया।

PunjabKesari

इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है। इसमें तैमूर ने  बीच (Beach) एरिया की ड्राइंग की है।बता दें कि इससे पहले करीना ने लॉकडाउन टाइम की सैफ और तैमूर की तस्वीर शेयर की थी। उन तस्वीरों में दोनों पौधे लगाते नजर आ रहे थे।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

PunjabKesari

यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण चल नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि यह फिल्म दोबारा रिलीज की जाएगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म तख्त और आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News