''पता नहीं क्या दुआ मांग रहे...भांजी इनाया के बर्थडे पर करीना ने अपनी गैलरी से शेयर की Priceless तस्वीर, दिल जीत लेगी भाई-बहन की क्यूटनेस

9/29/2022 3:37:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू बी-टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड्स में से एक हैं। छोटी सी इनाया की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। सोहा अक्सर अपनी लाडो की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं, जो कुछ ही समय में वायरल हो जाती हैं। इनाया आज अपना 5वां जन्मदिन मना रही हैं और सोशल मीडिया पर परिवार, दोस्तो और फैंस की लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच मामी करीना कपूर खान ने 'राजकुमारी' इनाया की बेटे तैमूर अली खान संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उसे बर्थडे विश किया है। करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। 


करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे गर्ल इनाया और तैमूर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों भाई-बहन पालथी लगाकर, आंखे बंद कर हाथ जोड़े प्रार्थना करते नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ इनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि आप दोनों किस लिए प्रार्थना कर रहे हैं ... लेकिन मैं आपकी खुशी के लिए प्रार्थना करती हूं और यह कि आपको आज जो भी समय चाहिए, वह सब केक खाने को मिले...❤️ ठीक है तुम्हारी माँ इसे पढ़ रही है और मुझे मारने जा रही है। हैप्पी बर्थडे राजकुमारी इनाया...आपको ढेर सारा प्यार...❤️''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना ने बेहद खास अंदाज में अपनी भांजी को बर्थडे विश किया, जो कि फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट में इनाया को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। 

 

 


काम की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में देखा गया था। फिल्म में वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आईं थी। हालांकि,यह फिल्म पर्दे पर लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रही और सुपर फ्लॉप साबित हुई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News