विश्व पर्यावरण दिवस पर करीना ने शेयर किया तैमूर का क्यूट वीडियो, बीच किनारे रेत से खेलता नजर आया बेबो का लाडला

6/5/2021 7:49:48 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'वर्ल्ड इन्वाइरनमेंट डे' पर तैमूर का क्यूट वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में तैमूर पीच एंड स्काईब्लू टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहा है। तैमूर बीच किनारे रेत से खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। तैमूर बेहद क्यूट लग रहा है। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'प्रटेक्ट हील लव #WorldEnvironmentDay' फैंस को तैमूर का ये क्यूट अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में करीना आमिर खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म ऑस्कर जीत चुकी टॉम हैंक्स की हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। 

Content Writer

Parminder Kaur