करीना ने प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में शेयर किया वीडियो, कभी कैमरे तो कभी बेबी बंप को देख मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस

2/5/2021 12:43:37 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप दिखा रही है। ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।


करीना ने सोशल मीडिया पर बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप को प्यार से पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस कभी कैमरे की तरफ देखकर तो कभी अपने बेबी बंप की तरफ देखकर मुस्कुरा रही है। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- '9वां महीना और स्ट्रॉन्ग हो रही हूं।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बता दें करीना का 9वां महीना चल रहा है। करीना और सैफ इसी महीने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द 'फिल्म लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Content Writer

Parminder Kaur