बेबो ने शेयर की तैमूर और इनाया की क्यूट तस्वीर, बहन संग खाने का मजा लेते दिखे छोटे नवाब

2/7/2021 1:10:57 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का ये आखिरी महीना चल रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर और उसकी कजिन इनाया की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में तैमूर और इनाया टेबल पर बैठे खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए काफी लग रहे हैं। तैमूर और इनाया के पीछे कुणाल खेमु और सैफ अली खान बैठे हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी तस्वीर ब्लर है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा-  "क्या ये अमेजिंग नहीं है? ठीक है, पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं।" फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें करीना का 9वां महीना चल रहा है। करीना और सैफ इसी महीने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Content Writer

Parminder Kaur