बेटे और पति के साथ मालदीव से वापिस लौटीं करीना, कैमरे के सामने तैमूर ने दिए क्यूट पोज

9/9/2018 12:49:00 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में करीना व्हाइट कलर के स्टाइलिश टाॅप के साथ ब्लू कलर की डेनिम जींस पहने खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

वहीं सैफ ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने हैंडसम लग रहे हैं। नन्हें तैमूर के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान वह ब्लैक कलर की ड्रेस में हमेशा की तरह क्यूट नजर आए। 

 

सोहा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दौरान की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सोहा करीना के साथ नजर आई रही हैं। वहीं तैमूर और इनाया की बात करें तो दोनों प्रैंक में बैठे काफी क्यूट लर रहे हैं।

 

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा-, "En route Mumbai!!! #mommiesonthego। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


बता दें इस हॉलीडे पर करीना के संग सैफ-तैमूर के साथ सोहा, कुणाल और उनकी बेटी इनाया भी गए थे। हॉलीडे की कई तस्वीरें सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

 

 

Neha