लाडले तैमूर के साथ कुछ इस अंदाज में न्यू ईयर सैलिब्रेट करते नजर आए सैफिना, देखें तस्वीरें

1/2/2018 1:07:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर के लिए दिसंबर का पूरा महीना हॉलीडे की तरह रहा है। सबसे पहले नन्हें तैमूर अपना बर्थडे मनाने पुश्तैनी हवेली में गए। जहां उन्होंने खूब सारी मस्ती की। इसके बाद वो क्रिसमस की पार्टी के लिए मुंबई गए।

न्यू ईयर के मौके पर वह बेटे तैमूर के साथ स्विटजरलैंड में हैं। पापा के साथ मस्ती करते तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं। तस्वीरों में वह बर्फ में राइड लेते बहुत ही ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि न्यू ईयर की शाम में करीना और सैफ मैचिंग ब्लैक ड्रैस में नज़र आए। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। करीना ने इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्लैक गाउन पहना।