बेटे तैमूर संग चंढीगढ़ से लौटीं करीना कपूर, एयरोपर्ट पर फोटोग्राफर्स को चिढ़ाते दिखे छोटे नवाब

11/18/2019 9:15:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फिल्म लाल सुिंह चढ्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हो रही थीं। बीते दिनों ही बेबो बेटे तैमूर के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं थीं। चंडीगढ़ से मां-बेटे की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं।

वहीं अब करीना लाडले संग मुंबई लौट आईं हैं। रविवार इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया। वह फोटोग्राफर्स की तरफ देखते हुए उन्हें जीभ चिढ़ा रहे थेइस दौरान करीना सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उन्होंने येलो कुर्ते के साथ व्हाइट पलाजो कैरी किया। इसके साथ उन्होंने कुर्ते के मैचिंग का दुपट्टा लिया। शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वहीं सैफ लाइट पिंक कलर के कुर्ते और सफेट पायजामे में नजर आए।

तैमूर की बात करें तो वह ऑल डेनिम लुक में नजर आए। उन्होंने जींस के साथ एक डेनिम शर्ट पहन रखी थी। तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे।

अक्सर जहां तैमूर अपनी ही धुन में चलते हुए दिखते हैं, वहीं इन तस्वीरों में वे करीना का हाथ पकड़े दिख रहे थे।

इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इसमें वह फोटोग्राफर्स को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वह फोटोग्राफर्स की तरफ देखते हुए उन्हें जीभ चिढ़ा रहे थे।

बता दें कि फोटोग्राफर्स के साथ तैमूर का रिश्ता काफी गहरा रहा है। तैमूर मीडिया के चहेते हैं और वे कहीं भी जाते हैं उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स का भारी हुजूम तैयार रहता है। पहले तो तैमूर अपनी मुस्कुराहट से सभी का मन मोह लेते थे मगर अब तैमूर जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं वे अपनी एक्टिविटीज से भी सभी को लुभा रहे हैं।

इतना ही नहीं इंडस्ट्री में जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर का नाम सबसे टॉप पर आते हैं। छोटे नवाब की तस्वीरें अक्सर वायरल मिनटों में वायरल होते हैं। दो साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।

काम की बात करें तो करीना फिल्म  इरफान खान और राधिका मदान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम',करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' नजर आएंगी।

 

Smita Sharma