4 साल के हुए करीना-सैफ के लाडले बेटे तैमूर, सैफीना ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया छोटे नवाब का बर्थडे
12/21/2020 10:23:03 AM

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 20 दिसंबर को बेटे तैमूर अली खान का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। तैमूर के चौथे बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
छोटे नवाब की बर्थडे सेलिब्रेश में करीना और सैफ के अलावा रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया भी शामिल हुए। तैमूर ने अपने चौथे बर्थडे के मौके पर हॉर्स थीम का केक काटा।
पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। पहली तस्वीर में तैमूर मां करीना और पापा सैफ के साथ केक कट काटते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो करीना येलो कलर के ऑउटफिट में नजर आ रहीं हैं।
सैफ अली खान ब्लू कुरता में दिखे। वहीं तैमूर ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना सैफ के साथ पोज देते हुए तैमूर को केक खिलाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में करीना,सैफ,रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इनाया कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं।
तैमूर ने अपने चौथे बर्थडे के मौके पर हॉर्स थीम का केक काटा। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि तैमूर अपने जन्म के बाद से ही मीडिया के फेवरेट स्टार किड रहे हैं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए फोटोग्राफर्स घंटों-घंटों करीना-सैफ के घर के बाहर खड़े रहते हैं। करीना और सैफ के बेटे का जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनने वाले हैं। करीना कपूर दोबार प्रेग्नेंट हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गुजरात: गर्दन दबोची, सिर और पीठ को भी बुरी तरह नोच डाला...3 साल के बच्चे पर एक साथ टूट पड़े 6 कुत्ते

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात