करीना-सैफ के नए घर पधारे गणपति, हाथ जोड़ बप्पा की आरती में मग्न दिखे तैमूर

9/10/2021 2:20:14 PM

मुंबई: 10 सितंबर को पूरा देश गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जो बप्पा का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं।  हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स के घर बप्पा का स्वागत किया गया है। इस लिस्ट में करीना कपूर खान और सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। करीना और सैफ ने अपने नए घर में गणपति का स्वागत किया।

इस दौरान की तस्वीरें करीना ने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना सैफ और बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान करीना व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं।

वहीं तैमूर और सैफ कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं। तैमूर पापा सैफ की तरह हाथ जोड़ बप्पा की अर्चना करते दिख रहे हैं। पटौदी फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

तैमूर ने कलरफुल क्ले से गणपति बप्पा की मूर्ति भी बनाई। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा करीना ‘वीरे दी वेडिंग 2’ फिल्म में भी दिखाई देंगी। वहीं सैफ की बात करें तो उनकी फिल्म भूत पुलिस 10 सितंबर को रिलीज हुआ है। इसके अलावा वह आदिपुरुष में नजर आएंगे। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma