करीना कपूर का खुलासा- प्रेग्नेंसी के दिनों में हमेशा पास्ता और पिज्जा खाने को करता था मन

4/15/2021 11:06:04 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। 21 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी दिनों को याद किया है और बताया कि उन दिनों किन चीजों को खाने का मन करता था।


करीना ने बताया- प्रेग्नेंसी के दिनों में हमेशा पास्ता और पिज्जा खाने का मन किया करता था। ये दोनों बच्चों के टाइम हुआ। सैफ अली खान और तैमूर किचन में खाना बनाया करते थे। वे दोनों कई तरह की डिश बनाते थे।


करीना ने आगे बताया- कपूर परिवार काफी फूडी रहा है और सभी को खाने में खुशी मिलती है। डिनर टेबल पर बस यहीं बोला जा रहा होता है, 'कोई खा रहा है। हम लोग खा रहे हैं, पी रहे हैं, हंस रहे हैं क्योंकि खाना एक ऐसी चीज है जिसे आपको इंजॉय करना चाहिए।'


बता दें करीना 'स्टार वर्सेज फूड' शो में किचन में अपना टैलेंट दिखाती नजर आएंगी। उनके साथ मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, अर्जुन कपूर, प्रतीक गांधी भी दिखाई देंगे।  हाल ही में करीना ने इस शो का टीजर शेयर किया था।

Content Writer

Parminder Kaur