पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ मुंबई लौटी करीना कपूर, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें

12/9/2020 4:36:24 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल में वेकेशन एंजॉय कर रही थी। सैफ की हिमाचल में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग चल रही थी। इसलिए दिवाली पर करीना और तैमूर भी सैफ के पास हिमाचल पहुंच गए। अब करीना सैफ और तैमूर के साथ वापिस मुंबई लौट आई है। तीनों की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑफ वाइट आउटफिट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने स्पोर्ट्स शूज पेयर किए हुए हैं। हाई बन, शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

इस लुक में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं सैफ और तैमूर कैजुअल वेयर में नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें करीना बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आने वाली है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News