''कोविड, मैं तुमसे नफरत करती हूं'' 6 दिनों से बड़े बेटे तैमूर और 9 महीने के जेह से ना मिलने पर छलका करीना का दर्द

12/18/2021 9:58:39 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव पाईं गईं थीं। कोरोना पॉजिटिव  होने के बाद आइसोलेशन में हैं।  ऐसे में अब बेबो अपने बच्चों तैमूर अली खान और 9 महीने के जहांगीर अली खान को मिस कर रही हैं। इतने दिन तक उनसे नहीं मिल पाने पर उनका दर्द सोशल मीडिया पर छलका है।

करीना ने इंस्टाग्राम पर कोरोना पर गुस्सा निकालते हुए लिखा- 'कोविड, मैं तुमसे नफरत करती हूं... मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं... लेकिन.. जल्दी.. हम फिर मिलेंगे।' इस पोस्ट में उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी बनाई है।

करीना ने हाल ही में सैफ की एक तस्वीर शेयर की थी। वो सड़क भर के फासले पर बने दूसरी बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर अपनी वाइफ को निहार रहे थे। दोनों ने दूर रहकर भी साथ में कॉफी पी रहे थे।

गौरतलब है कि  कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर करण जौहर के घर पार्टी हुई थी, जिसमें करीना सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी पार्टी से लौटने के बाद वो इस वायरस की चपेट में आ गई थीं। उनके अलावा अमृता अरोड़ा ,सीमा खान और महीप कपूर सहित कई हस्तियां इसका शिकार हुई हैं। इतना ही नहीं सीमा खान का बेटा, सीमा खान की बहन, शनाया कपूर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी में हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

हालांकि, करण की रिपोर्ट नेगिटिव आई और उन्होंने ये सफाई भी दी कि 8 लोगों के मिलने-जुलने को पार्टी नहीं कहते और उनका घर कोरोना का हॉटस्पॉट नहीं है।

Content Writer

Smita Sharma