करीना के सैलून से बाहर निकलते ही उनके पीछे भागी ये बुजुर्ग महिला, थी ये वजह

8/22/2017 12:54:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर बांद्रा के एक सैलून में सेंशन लेने गई थी। वहां पर एक बुजुर्ग महिला तेजी से करीना की तरफ बढ़ी और उन्हें रोका। दरअसल, जब वह सैलून से बाहर निकली तो वहां कुछ लोग खड़े थे, इन्हीं में से एक बुजुर्ग महिला सभी को पीछे छोड़ती हुई करीना के पीछे भागी। करीना भी महिला से बात करने रूक गई। 

बता दें कि इस बुजुर्ग महिला ने सारी मशक्कत करीना के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए की थी। करीना भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती है। उन्होंने रूककर महिला के साथ न सिर्फ बात की बल्कि उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाएं।

इतना ही नहीं वे महिला की किसी बात पर जमकर हंसी भी। करीना के साथ सोनम कपूर की छोटी बहन रिया भी थी।