LFW 2021: मां बनने के 7 महीने बाद रैंप पर उतरीं करीना, ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में नवाबों की बहू ने दिखाया जलवा

10/11/2021 9:38:26 AM

मुंबई: 10 अक्टूबर को 'लैक्मे फैशन शो' 2021 का आखिरी दिन था। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस फैशन शो में कई हसीनाओं ने रैंप वाॅक किया। तापसी पन्नू ने इस वीक की शुरुआत की वहीं शो का फिनाले बॉलीवुड की खूबसूरती एक्ट्रेस यानी करीना कपूर खान से हुआ। करीना डिजाइन गौरव गुप्ता की शो टाॅपर बनीं।  हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर ने एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

करीना की इन तस्वीरों को देख  भला कौन कह सकता है कि वो दो बच्चों की मां हैं और 8 महीने पहले ही उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन डिलीवरी के बाद वो पूरी तरह से परफेक्ट शेप में लौट आई हैं।

फैशन वीक में बेबो व्हाइट कलर के फ्लोर लेंथ शिमरी गाउन में स्टनिंग दिखीं। इसी के साथ बेबो ने अपना मेकअप भी न्यूड रखा है।

करीना ने ड्रेस के साथ कोई जूलरी कैरी नहीं की है। एक्ट्रेस अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबको पीछे छोड़ती दिखाई दीं। करीना फुल कॉन्फिडेंस में रैंप पर ग्रेसफुल वॉक करती दिखाई दे रही हैं। बेबो को ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आमिर खान के साथ उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चढ्ढा’ में दिखाई देने वाली हैं। 

Content Writer

Smita Sharma