मम्मी को गोद में यूं गॉगल्स के साथ खेलते नजर आए नन्हें तैमूर, देखें क्यूट तस्वीरें

10/8/2017 2:23:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी कारण मीडिया की सुर्खियों में आ ही जाते है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर मम्मी करीना के साथ तैमूर स्पॉट हुई। छोटे नवाब तैमूर इन दौरान मम्मी करीना की गोद में दिखाई दिए। 

इस दौरान करीना ने ग्रे ट्राउजर के साथ ब्लैक टी शर्ट पहनी थी। इसमें वो हमेशा की तरह काफी हॉट लग रही थी। तो वहीँ लाइट ब्लू कलर के शर्ट और वाइट पेंट में तैमूर भी बहुत अच्छे लग रहे थे। पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीर दी वेडिंग की शूटिंग में बिजी हैं और वो अक्सर दिल्ली जाते हुए स्पॉट हुई हैं। 

बता दें कि फिल्म वीर दी वेडिंग के लिए करीना ने अपना काफी वजन भी कम कर लिया है। वजन कम करने के लिए बेबो ने जिम में काफी पसीना बहाया हैं। वजन कम करने के बाद करीना अपने पिछले लुक में नजर आ रही हैं।

खैर, फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के जरिए करीना बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर भी नजर आने वाली हैं। और तो और करीना इस फिल्म में सुमित व्यास के साथ रोमांस भी करती दिखने वाली हैं। इस फिल्म को सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। पिछले दिनों खबर थी की तैमूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन करीना ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए सभी खबरों का खंडन किया।