मम्मी करीना की गोद में मीडिया को जीभ चिढ़ा रहे नन्हें तैमूर अचानक लगे फूट-फूटकर रोने

3/30/2018 6:06:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान हाल ही में किसी कॉमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं। उनके साथ नन्हें तैमूर भी नजर आए। इस दौरान करीना व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू कलर की जींस पहने हुए नजर आईं।

वहीं नन्हें तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ स्कीन कलर की पैंट और ग्रे कलर के स्नीकर्स पहने हुए नजर आए। इस दौरान नन्हें तैमूर मीडिया को जीभ चिढ़ाते हुए नजर आए। 

तस्वीरों में उनकी क्यूटनेस देखकर आपको भी तैमूर पर प्यार आ जाएगा। उनकी शरारतों ने सबको हैरान कर दिया। इस दौरान करीना ने तैमूर को गोद में उठाया हुआ था जिसकी वजह से वह मम्मी की गोद में शरारतें कर रहे थे।

तैमूर ने बड़े ही शरारती अंदाज के साथ वहां मौजूद मीडिया वालों को जी दिखाई, लेकिन अचानक ही तैमूर मम्मी करीना की गोद में कैमरों को जीभ दिखाकर अचानक मम्मी की गोदी में बैठे फूट-फूटकर रोने लगे।

तैमूर की इन हरकतों को देखकर सिर्फ मम्मी करीना ही नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने पर मजबूर हो गए।

बता दें कि तैमूर अब 15 महीने के हो गए हैं। अब वे कैमरे के बीच खुद की अहमियत भी बखूबी समझने लगे हैं। सोशल साइट पर उनकी तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं।

लोग तैमूर की तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। वैसे जब से करीना के लाडले का जन्म हुआ है तब से ही वह लाइमलाइट में रहते हैं। कहा जाए तो करीना ने उन्हें जन्म नहीं बल्कि रिलीज किया है। 


 

Punjab Kesari