''शेफ'' बने करीना के लाडले ने बनाई ''फैमिली कुकीज'',बेबो ने शेयर की क्यूट तस्वीर

3/16/2021 4:27:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बड़ा बेटा तैमूर अली खान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्टार किड्स हैं। 4 साल के तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है।

हाल ही में करीना ने अपने लाडले की बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। सामने आई तस्वीर में तैमूर ने  शेफ बनकर गुड्डे-गुड़ियों के शेप की कुकीज बनाई हैं।

तस्वीरों में वह ट्रे थामें हैं,जिसमें कुकीज पड़ी है। इन कुकीज के जरिए तैमूर अपनी फैमिली को दिखाने की कोशिश की है। लुक की बात करें तो तैमूर व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा-'एक ही फ्रेम में मेरे लड़के।' वैसे काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।' इसके साथ बेबो ने #ChefTim #FavouriteBoys हैशटैग्स इस्तेमाल किए हैं।

 इससे पहले तैमूर महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर के गेटअप में भी नजर आया था। भोलेनाथ के गेटअप में भी तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे।  बता दें कि तैमूर ने 21 फरवरी को अपने घर में छोटे भाई का वेलकम किया है। करीना ने बीते दिनों महिला दिवस के मौके पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Content Writer

Smita Sharma