Easter पर खरगोश बन पापा सैफ संग मस्ती करते दिखे तैमूर, करीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

4/12/2020 2:47:49 PM

मुंबई: रविवार 12 अप्रैल को पूरे देश में ईस्टर का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है।  हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार को अपने घरों में रहकर ही सेलिब्रेट कर रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि ईस्टर ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। वहीं ईस्टर के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में करीना के लाडले तैमूर खरगोश बने नजर आ रहे हैं। सैफ ने तैमूर को खरगोश जैसा तैयार किया है। लुक की बात करें तो तैमूर व्हाइट कुर्ते में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। सैफ ने तैमूर के चेहरे पर स्कैच से मूंछे बनाईं है।

PunjabKesari

इसके साथ ही तैमूर ने सिर पर बड़े-बड़े कान लगा रखे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा-'मेरी जिंदगी के ईस्टर बन्नी। सबको ईस्टर की बधाइयां। करीना कपूर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि ईसाई धर्म में ईस्टर का त्योहार क्रिसमस के बाद सबसे बड़ा पर्व होता है. दोनों ही पर्व ईसाह मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस त्योहार की धूम कम देखने कोम मिली। लोग अफने घरों में ही इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News