रफ्तार और बोस्को मार्टिस संग करीना की सेल्फी, ग्रीन गाउन में मंच पर खूब थिरकीं बेबो

6/26/2019 2:53:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों बेबो टीवी डांसिंग शो 'डांस इंडिया डांस 7' को जज कर रही हैं। हाल ही में अब शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें करीना बोस्को मार्टिस और रफ्तार के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। 

इस दौरान करीना ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं, जिसमें वो बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। गाउन के साथ बन और मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफैक्ट बने रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में वो कंटेस्टेंट्स की डांस परफार्मेंस को खूब एंजॉय और ध्यान से देख रही हैं। कंटेस्टेंट्स का डांस करीना को इतना पसंद आया कि, करीना खुद को स्टैंडिग ओवेशन देने से नहीं रोक पाई।

इतना ही नहीं डांस परफार्मेंस खत्म होने के बाद करीना ने परफेक्ट जज की तरह कमेंट किए। कुछ तस्वीरों में वो रफ्तार और बोस्को के साथ मंच पर थिरकते हुए दिख रही हैं।

शो के दौरान करीना का अदाओं और उनके लुक ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। शो के सेट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ओवरऑल करीना का लुक काफी कमाल का है। उनकी तस्वीरों को देख आप घायल हो जाएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। 'गुड न्यूज' के अलावा करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में दिखाई देंगी।

 

Neha