मीडिया के द्वारा तैमूर की आए दिन तस्वीरें खिंचने से परेशान है करीना, कहा- यह बैचेनी...

5/26/2018 1:00:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। खबरों की मानें तो अब करीना मीडिया के लगातार तैमूर को फॉलो करते रहने से परेशान आ गई हैं।

हाल ही में करीना ने एक बयान में कहा- मैं चाहती हूं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें। यह बैचेनी और डर पैदा करने वाली चीज है।

यदि यह कभी एक या दो बार यहां-वहां हो तो समझ में आता है लेकिन हर रोज? 

उन्होंने बताया कि, मैं क्या कर सकती हूं? तैमूर को  24 घंटे घर के भीतर तो नहीं रखा जा सकता, लेकिन हां, हालात बदल रहे हैं। वहीं बीते दिनों एक रेडियो शो में बातचीत करते करीना ने बताया कि मीडिया ने उनसे ज्यादा तैमूर को अटेंशन देना शुरू कर दिया है जो कि डराने वाला है।

बता दें कि करीना की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह इन दिनों गर्लस गैंग के साथ आ रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं।

फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया,स्वरा भास्कर नजर आएंगी। यह फिल्म 1 जून रिलीज होगी

Punjab Kesari