पति और बेटों संग मालदीव वेकेशन से लौटीं करीना, गोल-मटोल चेहरा, बड़ी-बड़ी आंखें... जेह की क्यूटनेस ने चुराया फैंस का दिल

9/24/2021 9:08:09 AM

मुंबई: 'बेबो' यानी करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना  41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को करीना ने पति सैफ अली खान, दोनोंं बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें बेबो ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। वहीं अब करीना परिवार संग मालदीव वेकेशन से लौट आईं हैं। वीरवार रात पूरी पटौदी फैमिली को एयरपोर्ट पर देखा गया।

 इस दौरान करीना काफी कुल लुक में नजर आई। प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में करीना काफी खूबसूरत दिखी।वहीं सैफ लाइट ब्लू टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए। तैमूर इस दौरान येलो टी-शर्ट और व्हाइट निक्कर ने कूल दिखे। 


तैमूर एयरपोर्ट पर पापा का हाथ थामकर चलते नजर आए। सैफ ने कोरोना की वजह से चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस दौरान करीना के छोटे लाडले नैनी की गोद में नजर आए। जहांगीर खान की क्यूटनेस के मामले में तैमूर से कम नहीं हैं।

गोल-मोल चेहरा देख हर कोई उनकी तारीफ ही करता है। एयरपोर्ट पर जहांगीर मीडिया कैमरों निहार रहे थे। पटौदी फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में करीना के अलावा आमिर खान भी लीड रोल में नजर आएंगे। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

इसके अलावा करीना 'तख्त', 'वीरे दी वेडिंग 2' में नजर आएंगी। वहीं सैफ की बात करें तो उनकी फिल्म भूत पुलिस हाल ही में रिलीज हुई हैं। सैफ जल्द ही फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आएंगे। 
 

Content Writer

Smita Sharma