जेह हैं मम्मी करीना के साल 2021 का खास हिस्सा,क्यूट तस्वीर शेयर कर कही ये बात

12/31/2021 1:21:45 PM

मुंबई:  हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं नए साल के इंतजार के साथ हर कोई साल 2021 में बिताए पलों की यादों को भी शेयर कर रहा है।  करीना कपूर के लिए 2021 काफी खास रहा है। इस साल वह दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने 21 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जहांगीर अली खान रखा। अब जब इस साल को खत्म होने में कुछ ही समय बचा है तो करीना ने बेटे जेह की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ ही  लिखा कि उनके लिए 2021 का बेस्ट पार्ट यानी सबसे खास पल कौन सा रहा। करीना ने यह भी बताया कि उनके बेटे जेह के आगे के दो दांत निकल आए हैं। शेयर की तस्वीर में जेह खेलते दिख रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

 

खिलौने से जेह का चेहरा आधा ढका हुआ है। उसके आगे के दो दांत दिख रहे हैं। बेबो ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-''उनके दो दांत ... 2021 का सबसे अच्छा हिस्सा # 31 दिसंबर # मेरा बेटा # ग्रेट न्यू ईयर सभी को।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


इससे पहले करीना ने सैफ और बड़े बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की  थी। इस तस्वीर में सैफ ब्रेकफास्ट करते हुए और तैमूर ड्राइंग करते हुए दिख रहे है। करीना कपूर खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा-''माई मॉर्निंग... सैफ- बेबू क्या आप इंस्टाग्राम के लिए एक और तस्वीर ले रहे हैं? मैं- हम्म.. क्लिक करें!!'' इस फोटो को करीना कपूर खान के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

गौरतलब हो कि हाल ही में करीना कोविड -19 से उबरीं है। जब उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था वह क्वारंटीन में थीं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वह अपने दोनों बच्चों को बहुत मिस कर रही हैं। हाल ही में वह अपने पूरे परिवार के साथ देखी गईं जब कपूर खानदान के सदस्य क्रिसमस लंच पर एक साथ जुटे थे। 

काम की बात करें तो करीना आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 में बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है।

Content Writer

Smita Sharma