करीना बनी रेडियो जॉकी, शो के प्रोमो में दिखा बिंदास लुक

10/14/2018 8:38:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बड़े पर्दे पर हुस्न के जलवे बिखेरने के बाद रेडियो शो के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली है। करीना एक जाने माने रेडियो स्टेशन के साथ एक धमाकेदार शो लेकर आ रही है।

हाल ही में शो का पहला प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। सामने आए प्रोमो में करीना बिदांस लुक में नजर आ रही हैं। आरजे बनी हुई करीना में गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है। शो का नाम व्हॉट वूमेन वांट है।  

प्रोमो की बात करें तो ये शो महिलाओं पर आधारित होगा। महिलाओं की जिंदगी से जुड़ी कई आम समस्याओं को करीना अपने शो के जरिए उठाने की कोशिश करेंगी।

दिलचस्प बात यह है कि करीना का ये शो उसी रेडियो स्टेशन पर ऑन एयर होगा, जिसपर करण जौहर का चर्चित शो 'कॉलिंग करण' आता है।

खबरें है कि करीना के शो की पहली गेस्ट सनी लियोनी होगी।


बता दें कि करीना को आखिरी बार फिल्म 'वीरे दे वेडिंग' में देखा गया था। अब करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' और 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली है।

Ekta