स्टाइलिश लुक में पति और बड़े बेटे संग आउटिंग पर निकली करीना,गले में हेडफोन डाल तैमूर ने दिखाया स्वैग

8/15/2022 8:59:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान वीकेंड को बड़े ही शानदार तरीके से एंजाॅय करती हैं। उन्हें हर वीकेंड पर परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रविवार शाम करीना पति  सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ शहर में फैम-जैम के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए निकलीं।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस आउटिंग के लिए करीना कपूर खान डेनिम लुक कैरी किया। लाइट ब्लू कलर की बैगी डेनिम शर्ट और डार्क ब्लू कलर की बैगी डेनिम में वह सुपर स्टाइलिश लग रही थीं।

एक्ट्रेस ने बालों को बांधा हुआ था। बेबो ने  ब्लैक सनग्लासेस और ब्लैक स्लिंग बैग से लुक को पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने ब्लू फुटवियर पेयर किए थे। 
बेबो ने अपने बेटे तैमूर अली खान का हाथ पकड़कर क्यूट एक्सप्रेशन्स किए। 

तैमूर की बात करें तो वह ग्रे टी-शर्ट , ऑलिव ग्रीन पैंट और व्हाइट शूज पहने हमेशा की तरह क्यूट दिखे। गले में हेडफोन डाले तैमूर का स्वैग देखते ही बन रहा था।

वहीं सैफ अली खान ब्लू शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में बेहद कूल दिखे। पटौदी फैमिली की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। फिल्म में आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। इस फिल्म के जरिए नागा चैतन्य ने बाॅलीवुड में डेब्यू किया है।  हर कोई उनके प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहा है। शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। 

 

Content Writer

Smita Sharma