नो मेकअप लुक में करीना कपूर की तस्वीरें वायरल, कड़ी धूप में यूं दिए पोज

6/8/2019 10:23:32 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इस हॉलीडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में करीना प्रिंटेड बिकिनी में  दिख रही हैं।

तस्वीरों में करीना बिना मेकअप दिख रही हैं। करीना दिलकश अंदाज से सूरज की किरणों में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले करीना की सैफ और तैमूर संग कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में करीना ने तैमूर को गोद में उठाकर पोज दे रही थीं। वहीं कुछ में वह पति सैफ संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं थीं। 

बता दें करीना कपूर जल्द डांस र‍ियल‍िटी शो 'D.I.D'. में नजर आने वाली हैं। इस शो की शुरुआत से पहले ही करीना पर‍िवार संग हॉलीवुड पर न‍िकल गई हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है।

इस फिल्म में अलावा करीना इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। वहीं सैफ की बात करें तो वह वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के अलावा वह 'जवानी जानेमन' और 'लाल कप्तान' में नजर आएंगे। 
 

Smita Sharma