खेतों में काम करती दिखीं करीना कपूर, इंस्टा पर शेयर की फोटो और वीडियो

10/4/2019 7:29:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। कई दूसरे बॉलीवुड सितारों की तरह, करीना कपूर भी हमारे देश की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से शामिल हैं। एक्ट्रेस अक्सर समाज में अपने योगदान के बारे में बोलती है। वह पहले यूनिसेफ से जुड़ी थीं और उन्होंने महिला सशक्तीकरण और बच्चों की शिक्षा के लिए कई अभियान शुरू किए थे। बेबो जो हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए सुर्खियों में रहती हैं, आज एक खास पहल के लिए एक प्रसिद्ध यू-ट्यूबर प्राजक्ता कोहली से हाथ मिलाने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

View this post on Instagram

💪💪💪 📷 @nainas89

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

दरअसल हाल ही में बेबो खेत में काम करती हुई दिखाई देती हैं। हाथ में कुदाली के साथ, बेबो किसानों की मदद करते हुए दिख रही हैं। वह संभवतः वृक्षारोपण के लिए वहां पहुंची होंगी। हालांकि, बेबो की पहल के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

 

View this post on Instagram

Dirty 🙌🙌🙌 😂😂 @mostlysane

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

वर्कफ़्रंट पर, करीना 'गुड न्यूज़' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 27 दिसंबर को स्क्रीन पर आने वाली है। इसके बाद वह इरफ़ान खान स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में पुलिस की भूमिका में नज़र आएंगी। यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी। करीना के पास करण जौहर की मैग्नम ओपस 'तख्त' भी है। इस फिल्म के दिसंबर 2020 तक रिलीज होने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News