दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद बेबो को नहीं है वेट लूज की जल्दी, एक बार फिर BFF अमृता संग हैंगआउट करती दिख

3/20/2021 8:58:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जहां अपनी पहली प्रेग्नेंसी यानि तैमूर के जन्म के बााद  कुछ ही दिनों के बाद अपना काफी वेट लूज कर फीगर मेंटेन कर ली थी। वहीं दूसरी बेटे के जन्म के बाद बेबो वेट लूज करने की जल्दी में भी नहीं हैं।

ऐसा उनकी लेटेस्टट तस्वीरों को देख कहा जा सकता है। दरअसल, शुक्रवार रात को करीना को मुंबई में फिल्म मेकर करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

 इन तस्वीरों में करीना का वजन बढ़ा हुआ दिख रहा है। करीना करण जौहर के घर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ पहुंची थीं। लुक की बात करें तो करीना जेब्रा प्रिंट आउफिट्स में स्टनिंग दिखीं।

 करीना कपूर खान ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। वहीं अमृता की बात करें तो वह शर्ट और जींस में स्टाइलिश नजर आईं। करीना और अमृता का ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

करीना 21 फरवरी 2020 को दूसरी बार मां बनी हैं। करीना  के दूसरे बेटे के नाम और पहली तस्वीर का काफी बेसब्री से इंतजार है।

वैसे तो करीना ने वुमेंस डे के मौके पर अपने बेटे की पहली तस्वीर तो शेयर की थी लेकिन उन्होंने इस दौरान बेटे का चेहरा छिपाया हुआ था। इसके साथ ही फैंस करीना के बेटे के नाम को लेकर भी काफी एक्साइटिड हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma