It''s All About Girl''s Night Party:देर रात गर्लगैंग संग करीना की पार्टी, मलाइका-करिश्मा सबने की खूब मस्ती

12/8/2021 10:24:49 AM

मुंबई: बी-टाउन एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी पार्टीज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं करीना कपूर,मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती तो जग जाहिर है। आए दिन इन हसीनाओं को डिनर या लंच डेट पर स्पाॅट किया जाता है।

एक बार फिर वीकेंड्स पर करीना ने अपनी गर्लगैंग के साथ जमकर मस्ती की। अनिल कपूर की बेटी और फिल्म मेकर रिया कपूर ने ये पार्टी अपने घर पर ऑर्गेनाइज की थी और अपनी सभी खास दोस्तों के साथ खूब मस्ती की।

रिया कपूर ने सभी के लिए प्री क्रिसमस लंच का आयोजन किया था। इस लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। पार्टी में रिया कपूर, मसाबा गुप्ता भी शामिल थीं। ये लेट नाइट पार्टी एक्ट्रेस रिया कपूर के घर रखी गई। 

पार्टी में करीना कपूर और रिया कपूर को मस्ती में डूबे देख सकते हैं। बता दें कि करीना कपूर ने रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम किया है।

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को करिश्मा कपूर को उनके साथ मजे करते हुए देख सकते हैं। करीना की गर्लगैंग संग पार्टी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

करीना-करिश्मा ने हाल ही कजिन रिद्धिमा कपूर के साथ हैंगआउट करती दिखी थीं। इस हैंगआउट की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं थीं। 

काम की बात करें तो  करीना जल्द ही आमिर खान के ऑपोजिट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। वहीं मलाइका रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को जज कर रही हैं। करिश्मा और अमृता इन दिनों फिल्मों से दूर हैं।

Content Writer

Smita Sharma