पटौदी और कपूर का दीवाली सेलिब्रेशन: करिश्मा की बाहों में कुछ यूं दिखे करीना के छोटे लाडले,मासी-भांजे की तस्वीर पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

11/5/2021 12:55:24 PM

मुंबई: 4 नवंबर को पूरे देश में दीवाली की धूम देखने को मिली। बी-टाउन भी दीवाली के रंग में रंगा दिखा। कपूर और पटौदी फैमिली भी इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिली हो भी क्यों ना करीना और सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर अली खान की ये पहली दीवाली जो है।

इस दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें करीना और करिश्मा ने शेयर की हैं जो चर्चा का विषय बनीं हैं। पहली तस्वीर में करीना पति सैफ और दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो करीना पिंक सूट में नजर आ रही हैं। बेबो ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। बेबो बाहों में अपने छोटे बेटे को थामें हैं। जेह इस दौरान व्हाइट कुर्ते में क्यूट लग रहे हैं।

दीवाली सेलिब्रेशन में सैफ और तैमूर एक-जैसी आउटफिट में दिखे। एक तस्वीर में जेह मासी करिश्मा के साथ नजर आ रहे हैं। करिश्मा के लुक की बात करें तो वह ग्रीन सूट में दिखीं। मासी गोद में जेह कैमरे को एक टक निहारते दिख रहे हैं। करिश्मा कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा-'जे बाबा के साथ सचमुच खास दिवाली। प्यार और रोशनी।' 

बता दें कि करीना और सैफ राजस्थान से छुट्टियां बिताकर वापस मुंबई लौट चुके हैं। मालदीव्स ट्रिप के बाद दोनों अपने बच्चों के साथ जैसलमेर गए थे। करीना ने अपने सोशल मीडिया पर राजस्थान ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जो खूब वायरल भी हुईं थीं।

 

 


 

Content Writer

Smita Sharma