डेब्यू के 20 साल बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर की दस्तक, हर एक मिनट में 1 हजार लोग कर रहे हैं फाॅलो

3/6/2020 3:12:47 PM

मुंबई: आज के टेक्नोलॉजी के जमाने में सेलिब्रिटीज कितने फेमस हैं इसकी पहचान उनके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोवर्स होती है। बी-टाउन का हर स्टार्स इंस्टाग्राम और ट्विटवर पर है। स्टार्स आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं अब इस रेस में  करीना कपूर खान भी शामिल हो गई हैं। करीना कपूर खान के नाम से बना एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है जिसे लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस अकाउंट के जरिए करीना ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट में दिख रही है। इससे पहले करीना ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक काली बिल्ली का है जिसमें में वह एक तरफ से दूसरी तरफ भागती नजर रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Coming soon...

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Mar 4, 2020 at 10:31pm PST

 

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कमिंग सून' (जल्द आ रही हूं)। इस इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी तक करीब 73 हजार से अधिक लोगों ने फॉलो भी कर लिया है। यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। फॉलो करने वाले सितारों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, आहाना कुमरा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी शामिल हैं। करीना की इंस्टाग्राम पर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। 

PunjabKesari

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्‍द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर 'तख्‍त' और आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News