करीना की बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रैंड के साथ पहुंची बहन करिश्मा, ये सेलेब्स भी दिखे

9/22/2017 10:18:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सैलिब्रेट किया। उन्होंने अपने घर पर पार्टी रखी थी जहां उनके कई फ्रैंड्स भी पहुंचे। 

खबरों की मानें तो पार्टी में करिश्मा कपूर अपने बॉयफ्रैंड संदीप तोशनीवाल के साथ आईं। करिश्मा ने इस दौरान ब्लैक ड्रैस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हॉट लुक में नजर आ रही है।  

इसके अलावा बर्थडे गर्ल करीना ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आईं।

बता दें कि करीश्मा के अलावा करण जौहर। इस पार्टी में करीना की बैस्ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा भी पहुंची। दोनों ने एक साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आईं।

करण और करीना की दोस्ती में एक समय में दरारा जरूर आ गई थी, लेकिन अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। करीना गुरुवार को अपनी मम्मी बबीता से मिलने भी गई थीं।

इस अलावा पार्टी में जाते संजय कपूर, सीमा खान और माहीप कपूर। पार्टी में मलािका अरोड़ा भी पहुंची। मलाइका और करीना बहुत अच्छे दोस्त हैं।

सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू के साथ पार्टी में पहुंची थीं। मीडिया को पोज देते अर्जुन कपूर।