एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई करीना, तैमूर का दिखा Cute अंदाज, देखें तस्वीरें

2/20/2019 7:21:22 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। लेकिन करीना के बेटे तैमूर अली खान भी अपनी क्यूट अंदाज के चलते चर्चा में रहते है। तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके विडियोज वायरल होते रहते हैं। फैंस और मीडिया भी तैमूर की एक झलक पाने का इंतज़ार रहता है।

हाल ही में तैमूर मॉम करीना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

हर बार की तरह तैमूर को देख मीडिया उनकी क्यूटनेस को अपने कैमरों में कैप्चर करने लगी। आपको बता दें तैमूर और करीना एक हफ्ते की छुट्टियाँ इंजॉय कर मुंबई लौटें हैं।

इस दौरान मॉम करीना ने कैज़ुअल लुक को कैरी किया, वहीं तैमूर को ऑल-ब्लैक पहने हुए स्पॉट किया गया।

तैमूर को एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय और कार के अंदर बैठने तक मॉम करीना का हाथ पकड़े देखा गया। आप देखें करीना और तैमूर की ये खूबसूरत तस्वीरें-

Pawan Insha