पहली बार कैमरे के सामने लाडले तैमूर को प्यार करते दिखी मम्मी करीना, Kiss करते तस्वीरें वायरल

2/19/2018 4:40:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान को हाल ही में अपने लेडले बेटे तैमूर के साथ स्पॉट किया गया। करीना तस्वीरो में नन्हें तैमूर को गोद में उठाए हुए नजर आईं।

ये तस्वीरें फैंस के लिए बोनस था क्योंकि तैमूर मम्मी करीना की गोद में कभी-कभी देखने को मिलते हैं।  तस्वीरों में मम्मी करीना बेटे को किस करते हुए नजर आईं। 

दरअसल, करीना तैमूर को लेकर अपनी मां बबीता के घर पहुंची। तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अभी-अभी सो कर उठे हों। इसी वजह से वो तस्वीरों में उतने एक्टिव नहीं लगे जितना कि हमेशा लगते हैं।

इस दौरान करीना स्ट्रिप्ड टीशर्ट और ब्लू पैंट के साथ सिल्वर कलर के जूते पहने हुए थे। जो उनकी पैंट से बार-बार छिप रहे थे।

वहीं तैमूर तस्वीरों में चाहे नन्हें तैमूर सुस्त लग रहें थे लेकिन उनकी 'पॉवरफुल' टीशर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने ब्लैक जूते भी पहने थे। जिसमें वो काफी स्टाइलिश और क्यूट लग रहे थे।