मालदीव में बच्चों संग वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौटीं करीना-करिश्मा, व्हाइट प्रिंटेड पजामा सेट में कपूर सिस्टर्स का दिखा Cool लुक

3/20/2022 5:57:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग और बच्चों के साथ होली से पहले मालदीव पहुंची थी, जहां से उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लोगों को खूब इम्प्रेस किया। मालदीव में बहन करिश्मा कपूर, फ्रेंड्स और बच्चों संग खूबसूरत लम्हें बिताने के बाद बेबो मुंबई लौट आई हैं। वहां से लौटते हुए करीना-करिश्मा को बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जेह को गोद में उठाया हुआ है और उनके बड़े शहजादे तैमूर अली खान मां के आगे-आगे चल रहे हैं। इस दौरान करीना व्हाइट प्रिंटेड आउटफिट में काफी कूल लग रही हैं।

 

जबकि करिश्मा कपूर भी व्हाइट प्रिंटेड पजामा सेट के साथ हाई बन किए परफेक्ट दिख रही हैं। उनके बगल में उनकी बेटी शॉर्ट्स पहने फोन में बिजी दिख रही हैं।



कपूर सिस्टर्स का एक साथ व्हाइट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

 

काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati