मां करीना और मासी करिश्मा के साथ नानी के घर लंच करने पहुंचे तैमूर, तस्वीरें आईं सामने

7/21/2018 6:39:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में बेटे तैमूर अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ मां बबिता के घर लंच करने पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में तैमूर ब्लू कलर की आइटफिट पहने बेहद क्यूट नजर आए।

 

 

वहीं करीना व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने खूबसूरत लग रही हैंं। इसके साथ ही ब्लैक गाॅग्लस उनकी लुक को कप्लीट कर रही है। तस्वीरें में करिश्मा कैजुअल लुक में दिखी। 

 

बता दें कि करिश्मा कपूर का बर्थडे सेल‍िब्रेट करने के लिए कपूर परिवार प‍िछले दिनों लंदन गया हुआ था। इस सेल‍िब्रेशन में कर‍िश्मा के साथ करीना, सैफ और सोशल मीड‍िया स्टार तैमूर अली खान भी शामिल हुए थे। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर भी काफी वायरल हुई थी। 

 

 

 


 

Punjab Kesari