चंडीगढ़ की हाॅटल में मम्मी संग तैमूर ने ली कुकिंग क्लास, 'मास्टर शेफ' लुक में क्यूट दिखे नन्हें नवाब

11/29/2019 10:22:18 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का लाडला तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। दो साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं। जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं।

तैमूर के नाम पर ढेरों फैन पेज हैं। तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर ऐसे वायरल होती हैं जैसे जंगल में आग फैलती है।   तैमूर की तस्वीरों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि फोटोग्राफर्स उनकी जिंदगी से जुड़े हर पल को रिकॉर्ड करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

हाल ही में छोटे नवाब की मम्मी संग कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें वह शेफ लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, करीना इन दिनों  चंडीगढ़ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। वहीं तैमूर भी मम्मी संग वहीं हैं। शूटिंग के बीच वक्त निकाल कर करीना अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ कुकिंग में हाथ आजमाने चल पड़ीं। लुक की बात करें तो करीना ने ब्लू टीशर्ट और जींस में स्टाइलिश लग रही हैं।

करीना की टी-शर्ट पर अमेरिकन फ्लैग है। वहीं तैमूर ने भी मम्मी के साथ मैचिंग कलर की टीशर्ट पहनी हुई है।इन तस्वीरों में  तैमूर और करीना एप्रेन पहने और सिर पर शेफ वाली कैप लगाए दिख रहे हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में जहां करीना रियल शेफ के साथ खुश दिख रही हैं। वहीं तैमूर कुछ सीरियल दिख रहे हैं। फैंस को तैमूर का ये मास्टर शेफ लुक काफी पसंद आ रहा है। खबरों की मानें तो ये तस्वीरें एक कुकिंग क्लास की हैं। बताया जा रहा है कि तैमूर और करीना ने कप केक्स और आइसक्रीम बनाने के लिए कुकिंग क्लास ली थीं।

काम की बात करें तो करीना फिल्म  इरफान खान और राधिका मदान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम',करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' नजर आएंगी।

Smita Sharma