मां बनने के बाद अपनी ''गर्ल्स गैंग'' के साथ पार्टी करने पहुंची करीना कपूर खान!

1/9/2017 11:49:51 AM

मुंबई: करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके बाद वह आराम करने की जगह पार्टीज को एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। 

मां बनने के बाद से करीना को कई बार पार्टी सेलिब्रेट करते देखा गया है। हाल ही में वे सैफ के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी में नजर आई थीं। एक बार फिर करीना बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान और अम़ृता अरोड़ा के साथ मुंबई के मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई हैं।

करीना इस दौरान लाल रंग के ड्रेस में गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को करीना, करिश्मा, मलाइका और अमृता ने निराश नहीं किया और सबने साथ में फोटो खिंचवाया। हालांकि इस दौरान नन्हें तैमूर नज़र नहीं आए।

हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि जब भी करीना सैफ या फ्रेंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय करने जाती हैं तो इस दौरान बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम तैमूर का ख्याल रखते हैं।