करीना ने फैमिली संग समंदर किनारे मनाया अपना 41वां बर्थडे, खास मौके पर खुद से किया ये प्रॉमिस
9/22/2021 5:22:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर 21 सिंतबर को पूरे 41 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपना ये बर्थडे पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर-जेह के साथ मालदीव में मनाया। हाल ही में उन्होंने फैमिली संग अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो इंटरनेट पर फैंस का खूब ध्यान खींच रही है।
मालदीव में बर्थडे पर सेलिब्रेट करने के साथ उन्होंने खुद से एक वादा भी किया, जिसका खुलासा उन्होंने अपने इसी पोस्ट में किया। करीना ने अपने बर्थडे के बाद जो तस्वीर शेयर की, उसमें वो शाम ढले अपने दोनों बेटों और पति के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर बेहद खुबसूरत है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर को लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं करीना उनके पीछे अपने छोटे लाड़ले को गोद में लेकर चल रही हैं। बीच किनारे फायर से हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- 'ये फायर जलती रहे... खुद से जन्मदिन पर वादा।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' एक्टर आमिर खान के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Mahabalipuram: प्राचीन मंदिरों की नगरी महाबलीपुरम

डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक घर से लिए पानी के सैंपल में मिला एस्चेरिचिया कोलाई बैक्टीरिया

अडाणी एंटरप्राइजेज समेत तीन समूह कंपनियां शेयर बाजारों की निगरानी में शामिल

NSA डोभाल से मिले ब्लिंकन,कहा- वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा अमेरिका