सैफ-तैमूर संग करीना ने इस अंदाज में मनाया साल का आखिरी दिन, शेयर की खास तस्वीर

1/1/2021 9:43:00 AM

मुंबई: आज हर कोई  नए साल 2021 का स्वागत धूमधाम से कर रहा है।अब ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। वहीं हर किसी ने  31 दिसंबर को अपने अपने अंदाज में बाय बाय कह रहा है।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी साल 2020 के आखिरी दिन पर कुछ खास तस्वीरें  शेयर की।  तस्वीरों में करीना पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर एक साथ नजर आ रहे हैं। बिस्तर पर बैठे-बैठे फोटोग्राफी करती दिखाई पड़ रही हैं।

एक तस्वीर में सैफ करीना के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर पापा की गोद में दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- 'साल के आखिरी क्षणों को आराम करते हुए बिता रही हूं और साथ ही मैं इन लड़कों को साल 2020 के परफेक्ट तस्वीर खींचने के लिए फोर्स भी कर रही हूं। मेरी जिंदगी के इन दो कीमती इंसानों के बिना यह साल मेरे लिए संभव नहीं हो पाता। दोस्तों, हम एक नई शुरूआत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। सुरक्षित रहिए। हमारी ओर से आपको प्यार और उम्मीद। हम आप सभी से प्यार करते हैं। नया साल मुबारक हो।'

बता दें कि करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। जनवरी 2021 में यह नन्हें मेहमान को जन्म देंगी। हालांकि साथ ही वह  अपना काम भी मैनेज कर रही हैं।

कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं।  


 

Smita Sharma