बेटे तैमूर और पति सैफ को लंदन छोड़ मुंबई वापिस लौटीं करीना, जानें क्या है वजह

6/19/2018 10:16:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में लंदन से मुंबई वापिस आ गई हैं। हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ पति सैफ और बेटा तैमूर दिखाई नहीं दिए। खबरों के मुताबिक करीना सिर्फ दो दिन के लिए भारत आई हैं। 

करीना मिस इंडिया पेजेंट में परफॉर्म करने वाली हैं। मुंबई आते ही वह अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि वह परफॉर्मेंस खत्म होते ही लंदन लौट जाएंगी। वह अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त फैमिली के साथ बिताना चाहती हैं।

फैमिली ट्रिप के अलावा सैफ और करीना ने काम की वजह से भी लंदन ट्रिप प्लान किया। यहां उन दोनों ने एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट किया है।

फिल्मों की बात करें तो करीना की स्टारर फिल्म "वीरे दी वेडिंग" को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं सैफ जल्द फिल्म 'बाजार' में नजर आने वाले हैं। 

 

Punjab Kesari