गोल्डन लहंगा पहन करीना ने रैंप पर लगाई आग, हॉट तस्वीरें देख थम जाएंगी सांसे

7/27/2018 3:54:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में Couture Week 2018 इवैंट में शिरकत की। यहां करीना अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई।

 

 

करीना ने रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान करीना ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था।

 

 

इस समय वह बेहद हॉट लग रही थी। करीना डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए रैंप पर वॉक करने के लिए उतरी थीं।

 

 

रैम्प वॉक करने के बाद करीना ने बताया कि वो इन आउटफिट्स में बेहद ग्लैमरस महसूस कर रही हैं। करीना जैसे ही रैम्प पर उतरीं सभी की निहागें उनपर ठहर गई। 

 


बता दें कि करीना से पहले अभिनेत्री कंगना रनौत और अदिती राव हैदरी भी इंडिया कूटुर वीक में ट्रेडिशनल लुक में जलवे बिखेर चुकी हैं।

 

 

करीना की बात करें तो वो आखिरी बार मनीष मल्होत्रा को रिप्रेजेंट करने के लिए रैम्प पर उतरी थीं।

 

 

वहीं फिल्मों की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में लीड रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर, स्वार भास्कत और शिखा तिलसानिया ने लीड रोल निभाया था।

 

 

 

 

 

 

Konika