एयरपोर्ट पर दिखा करीना कपूर का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें आई सामने

6/18/2018 12:55:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। इस दौरान करीना ने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस वियर की हुई है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

इसके साथ ही ब्लैक गॉग्लस और व्हाइट बैग बेबो के लुक को चार चांद लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक करीना लंदन से वापिस लौटी है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

बता दें कि करीना हाल ही में पति सैफ के साथ लंदन में हॉलिडे मना रही थी। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने भी आई थी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

इसके साथ ही करीना लंदन में एक एड की शूटिंग भी कर रही थी। जिसमें करीना के साथ सैफ भी नजर आएंगे। काफी समय से फैंस करीना और सैफ को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते थे।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

Punjab Kesari