ट्रेंडी लुक में मम्मी संग दिल्ली रवाना हुए तैमूर, बेबो का भी दिखा टशन

10/29/2019 2:20:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करीना के नवाब तैमूर जहां भी जाते हैं, अपनी क्यूट स्माइल और ट्रेंडी लुक से काफी सुर्खियां बटोरते हैं। फोटोग्राफर्स भी उनकी तस्वीरों के लिए उनके पीछे-पीछे रहते हैं। हाल ही में करीना संग तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


 
बता दें करीना और तैमूर की यह तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं, जहां तैमूर अपनी मम्मा के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

इस दौरान तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और बलू जीन के साथ गमबूट्स पेयर किए हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं।

टी-शर्ट के ऊपर 'आई लव मॉम' लिखा हुआ है। एयरपोर्ट पर तैमूर की ट्रेंडी लुक में तस्वीरें फैंस को उनकी ओर इम्प्रेस कर रही हैं।

वहीं, बेबो भी एयरपोर्ट पर अपने स्टनिंग लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही है।

लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन जैकेट और ब्लू जीन के साथ गमबूट्स में नजर आ रही हैं। इस दौरान करीना ने चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस लगाए हुए हैं और बालों का बन किया हुआ है।

काम की बात करें तो, करीना जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में एक्टर अक्षय कुमार, दिलजीत दुसांझ और कियारा अडवाणी के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

Smita Sharma