लाडले तैमूर का बर्थडे मनाकर लौटे पापा सैफ और मम्मी करीना, एयरपोर्ट पर थके हुए आए नजर

12/23/2017 1:58:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर 20 दिसंबर को 1 साल के हो गए हैं। बेटे का बर्थडे सैलिब्रेट करने करीना-सैफ समेत करिश्मा अपने बच्चों के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे।

बर्थडे को स्पेशल बनाने में पटौदी खानदान ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पटौदी पैलेस में कल एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

हाल ही में करीना और सैफ नन्हें तैमूर को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुए। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। सैफ, तैमूर को गोद में लिए थे और वे काफी थके हुए नजर आ रहे थे। वहीं, करीना ने बैग उठा रखा था।

इस दौरान नन्हें तैमूर रेड कलर की टी-शर्ट और व्हाइट लोअर में काफी क्यूट लग रहे थे। तस्वीरों में वह पापा सैफ की गोद में काफी स्टाइल के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए।